
A | डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक वैन गूगल मैप के सहारे रास्ता खोजते हुए बंद पड़ी सोमी-उपरेडा पुलिया से गुजरते समय तेज बहाव में बह गई।,वैन में सवार नौ लोगों में से पांच को ग्रामीणों और पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि चार लोग, जिनमें दो छोटे बच्चे शामिल हैं, अब भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार, भूपालसागर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा निवासी गाडरी समाज का एक परिवार सवाईभोज दर्शन के लिए भीलवाड़ा गया था। वापसी में गूगल मैप की मदद से वे सोमी-उपरेडा पुलिया पर पहुंचे, जो तीन साल से बंद पड़ी थी। पुलिया पर पानी का तेज बहाव था और बीच में बने गड्ढे में वैन फंसकर बह गई।,ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नाव मंगवाकर पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि चंदा (21), ममता (25), खुशी (4) और रूत्वी (6) बह गए।,मंगलवार देर रात करीब सवा तीन बजे सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। बुधवार सुबह तलाश अभियान जारी रखा गया। घटना के समय प्रशासन द्वारा मातृकुंडिया बांध से पानी छोड़े जाने पर नदी के बहाव को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। पुलिया से जुड़ी सड़कें जेसीबी और पत्थरों से बंद कर दी गई थीं। परिवार लंबे समय से बाहर रह रहा था, इसलिए उन्हें इस बंद रास्ते की जानकारी नहीं थी।,परिवार के एक सदस्य हितेश ने पुलिस को बताया कि भीलवाड़ा में रिश्तेदारों ने उन्हें रात रुकने की सलाह दी थी, लेकिन एक भाभी ने धार्मिक कारण बताते हुए आगे बढ़ने का निर्णय लिया। नतीजतन यह हादसा हो गया। यह दर्दनाक घटना प्रशासनिक चेतावनी और रिश्तेदारों की सलाह के बावजूद गूगल मैप पर भरोसा करने से हुई, जिससे चार जिंदगियां अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- गूगल मैप ने भटकाया… शॉर्टकट के चक्कर में नाले में बही कार, बाल-बाल बचे चार दोस्त。 जागरण संवाददाता, दुमका। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाबूपुर पंचायत स्थित मिनी गोवा में गुरुवार की शाम चार लड़के बह गए। सभी लड़के दोस्त थे और जिला स्कूल के छात्र बताए जाते हैं। घर वाले रात से ही नदी के किनारे बैठे हुए। पुलिस भी शव की तलाश में जुटी है।,बताया जाता है कि जिला स्कूल का छात्र आर्यन अपने तीन दोस्त हर्ष, कृष्ण सिंह और एक अन्य छात्र आर्यन गुरुवार की शाम को तीन बजे मिनी गोवा के नाम से मशहूर मयूराक्षी नदी में नहाने के लिए गए थे।,शाम सात बजे तक कोई वापस नहीं आए तो घर वालों ने तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद रात भर चारों लड़कों का कुछ नहीं पता चला। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलते ही जामा और मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।,पुलिस को एक लड़के का कपड़ा और चप्पल भी बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि चारों लड़के बह गए हैं। इनमें आर्यन कुमार एसपी कॉलेज में प्रोफेसर डॉक्टर कलानंद ठाकुर का बेटा है। उनका कहना है कि बेटा अपने दोस्तों के साथ मिनी गोवा जाने की बात कह कर निकाला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। सुबह उसका कपड़ा और चप्पल मिला है। पुलिस शव की तलाश करने का प्रयास कर रही है।。
Current article:http://n9ltk3.foujiongwenruapoumeizhan.buzz/nat/aynqxj.html
Published on:15:14:44
关于我们 | 我的网站 版权所有
Copyright ? 2019 我的网站 All Rights Reserved